तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने कहा है कि विश्व साम्राज्यवाद स्वयं ही पूरे विश्व में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने ईरान के परमाणु वैज्ञानिक शहीद मुसतफ़ा अहमदी रौशन को आतंकवादी आक्रमण में शहीद कर दिए जाने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि सीआईए और मुसाद के एजेंटों के हाथों ईरानी वैज्ञानिकों की हत्या से यह सिद्ध होता है कि साम्राज्यवाद अब बेबस हो चुका है और विभिन्न क्षेत्रों में ईरानी वैज्ञानिकों की प्रगति से शत्रु बौखलाहट का शिकार है। तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने लोकतंत्र तथा मानवाधिकार की रक्षा तथा आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के बारे में साम्राज्यवादी शक्तियों और पश्चिमी देशों के दावों को निरा झूठ ठहराया और कहा कि साम्राज्यवादी देश पूरे विश्व में आतंकवाद को संरक्षण दे रहे हैं। आयतुल्लाह जन्नती ने बहरैनी जनता के क्रान्तिकारी आंदोलन का हवाला देते हुए कहा कि क्षेत्रीय देशों के जनान्दोलनों में बहरैनी जनता का आंदोलन सबसे मज़लूम आंदोलन है। उन्होंने कहा कि मीडिय को चाहिए कि वह बहरैनी जनता के आंदोलन का साथ दे। आयतुल्लाह जन्नती ने ईरान के आसन्न संसदीय चुनावों के बारे में शत्रुओं के दुष्प्रचारों का हवाला देते हुए कहा कि ईरान की क्रान्तिकारी जनता इस बार भी चुनावों में भारी संख्या में भाग लेकर शत्रुओं के षडयंत्रों को विफल बना देगी।
......
166